Selfishness
सैम मेरी गोद में था और एरिक अभी-अभी स्कूल के लिए घर से निकला था। मेरे पति जोनाथन मेरे पुराने पंखे को साफ करने की कोशिश कर रहे थे। सुबह 9:00 बजे वह अपनी कंपनी के लिए घर से निकले। वह कंपनी में मैनेजर थे। उनके भाई पढ़ाई कर रहे थे और बेहतर जीवन के लिए विदेश जाने की कोशिश कर रहे थे। जोनाथन अपने परिवार का बहुत ध्यान रखते थे। जोनाथन के परिवार के अन्य सदस्य विदेश में बस गए थे। उनके माता-पिता अपने गाँव के बड़े-बड़े आलीशान घरों में रहते थे। हम हर रविवार को चर्च जाते थे और खुश रहते थे और घर के समारोहों में हमेशा भाग लेते थे। सब कुछ ठीक चल रहा था, जोनाथन के ड्यूटी जाने के बाद मैं घर के काम-काज में व्यस्त हो गई। तभी किसी ने बाहर से आवाज लगाई ..मैं भागते हुए बाहर आई, वो मैथ्यू था हमारा पड़ोसी, बोला भाभी जल्दी हॉस्पिटल चलो भैया को कुछ समस्या हो गई है, मैंने पूछा क्या हुआ? लेकिन उसने फिर वही बात दुहराई। मैं अपने सैम के साथ जल्दी से अस्पताल भागी । काफी लोग वहां इकठ्ठा हो गए थे। मुझे डर लगने लगा था... किसी अनहोनी की.. मैं और आगे बढी तो देखा जोनाथन एक बिस्तर पर पड़े थे.... एक...